• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, July 24, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur Lalit Narayan Mishra Committee- ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक व सामाजिक कल्याण समिति के वार्षिक आमसभा का आयोजन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

Jamshedpur Lalit Narayan Mishra Committee- ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक व सामाजिक कल्याण समिति के वार्षिक आमसभा का आयोजन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति जमशेदपुर की द्विसत्रीय वार्षिक बैठक के प्रथम सत्र में मिथिला भवन परिसर में समिति की आम सभा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुरूप पंडित विपिन झा के स्वस्ति वाचन एवं सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. समिति के अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष समेत गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. तत्पश्चात डेजी ठाकुर के भगवती वंदना से सभागार गुंजायमान हो गया. स्वागत भाषण में निवास झा ने उपस्थित सभी आजीवन सदस्यों, अतिथियों एवं वरिष्ठजनों का हार्दिक अभिनंदन किया गया. इन्होंने समिति की निरंतर प्रगति में सभी सदस्यों के सहयोग एवं सहभागिता की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया. इसके पश्चात समिति के निवर्तमान महासचिव शंकर पाठक द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें बीते कार्यकाल के दौरान आयोजित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण रखा गया. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम के अगले चरण में समिति के निवर्तमान कोषाध्यक्ष बैजू मिश्र ने संस्था का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया. उन्होंने वित्तीय वर्ष के आय एवं व्यय का विस्तृत ब्यौरा रखते हुए समिति की आर्थिक स्थिति से सभी सदस्यों को अवगत कराया. उपस्थित सदस्यों ने वित्तीय पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित लेखा-प्रबंधन की सराहना की. इसके उपरांत आम सभा में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें विक्रम आदित्य सिंह ने सदन के समक्ष रखा. प्रस्तावों पर उपस्थित सदस्यों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से आवश्यक निर्णय लिए गए. सदस्यों ने संगठन के विकास, पारदर्शिता एवं भविष्य की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए. अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन में समिति के अध्यक्ष ने सभी आजीवन सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित सदस्य हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से समिति आने वाले समय में समाज, संस्कृति एवं मैथिली भाषा के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी. कार्यक्रम का समापन राजीव ठाकुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी आजीवन सदस्यों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्यजनों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया. प्रथम सत्र का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

2026-2029 के लिए हुआ नई कार्यकारिणी का गठन : आमसभा के उपरांत ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति जमशेदपुर के द्वितीय सत्र में वर्ष 2026–2029 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ. निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुई. उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए समिति को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।निर्वाचन कार्य की देखरेख हेतु गठित चुनाव पर्यवेक्षक मंडल में जीवछ झा, नवकांत झा तथा विपिन कुमार झा ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई. पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में सभी पदों के लिए नामांकन, सहमति एवं निर्वाचन की प्रक्रिया विधिवत सम्पन्न कराई गई. इसके उपरांत नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसका उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया. कार्यक्रम में शहर के अन्य मैथिली संस्थाओं के गणमान्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

नई कार्यकारिणी की सूची:-
ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति कार्यकारिणी (2026–29)

  1. अध्यक्ष – जय चंद्र झा
  2. उपाध्यक्ष – अरुण कुमार झा, सरोज कांत झा, शैलेन्द्र झा,अश्विनी ठाकुर
  3. महासचिव – अशोक झा पंकज
  4. उपमहासचिव – मनोज कुमार झा
  5. कोषाध्यक्ष – विक्रम आदित्य सिंह
  6. उपकोषाध्यक्ष – सरोज कुमार झा
  7. कार्यालय सचिव – गोपाल झा
  8. सहायक सचिव – जय प्रकाश झा, संजीव कुमार झा
  9. संगठन सचिव – अजय झा
  10. प्रचार सचिव – बिस्वजीत झा मन्नू
  11. आंतरिक अंकेक्षक – सुभाष चन्द्र झा

अन्य कार्यकारिणी सदस्य:-

  1. राजीव ठाकुर
  2. निरंजन झा
  3. दिगेश मिश्र
  4. जितेंद्र ठाकुर
  5. लड्डू मिश्र
  6. शंकर पाठक
  7. धनंजय सिंह
  8. ममता झा
  9. चंदन मिश्र
  10. पुण्य नाथ झा
  11. मोहन झा
  12. विनय कुमार चौधरी
  13. रणधीर मिश्रा
  14. पशुपति झा
  15. ललन चौधरी
  16. राकेश कुमार ‘उगन
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur patient missing – एमजीएम अस्पताल से लापता हुआ कदमा का मरीज, परिजनों ने की मदद की अपील
खबर

Jamshedpur patient missing – एमजीएम अस्पताल से लापता हुआ कदमा का मरीज, परिजनों ने की मदद की अपील

July 24, 2026
Jamshedpur ssp inspection – जमशेदपुर में एसएसपी का रात औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश
खबर

Jamshedpur ssp inspection – जमशेदपुर में एसएसपी का रात औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

July 23, 2026
Jamshedpur junior doctors protest – नीट पेपर लीक व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर, छात्रों से तत्काल संवाद स्थापित करने की मांग
खबर

Jamshedpur junior doctors protest – नीट पेपर लीक व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर, छात्रों से तत्काल संवाद स्थापित करने की मांग

July 23, 2026
Next Post
Jamshedpur ashadhi puja – बर्मामाइंस में श्रद्धा भाव से हुई आषाढ़ी पूजा, रजक समाज के लोगों ने की सुख-समृद्धि की कामना

Jamshedpur ashadhi puja - बर्मामाइंस में श्रद्धा भाव से हुई आषाढ़ी पूजा, रजक समाज के लोगों ने की सुख-समृद्धि की कामना

Saraikela thundering – सरायकेला में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान हादसा, वज्रपात की चपेट में आने से बच्ची समेत दो की मौत, कई अन्य झुलसे

Saraikela thundering - सरायकेला में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान हादसा, वज्रपात की चपेट में आने से बच्ची समेत दो की मौत, कई अन्य झुलसे

Adityapur attack – आरआइटी में राह चलते युवक पर जानलेवा हमला, टीएमएच रेफर

Adityapur attack - आरआइटी में राह चलते युवक पर जानलेवा हमला, टीएमएच रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Saraikela chandil accident – चांडिल में सड़क हादसा: बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे साकची के दंपती की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे तीनों सदस्य

Saraikela chandil elephant terror – चांडिल में जंगली हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, घर को किया क्षतिग्रस्त

Jamshedpur rural police action: कोवाली पुलिस की कार्रवाई, फरार वारंटी गिरफ्तार

Jamshedpur rural incident – बोड़ाम में मानसिक रूप से बीमार महिला ने कुल्हाड़ी से अपने ही सिर और गर्दन पर किया वार, गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur malaria patient: एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित छह वर्षीय बच्ची टीएमएच रेफर, स्थिति गंभीर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Saraikela chandil accident – चांडिल में सड़क हादसा: बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे साकची के दंपती की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे तीनों सदस्य

Saraikela chandil elephant terror – चांडिल में जंगली हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, घर को किया क्षतिग्रस्त

Jamshedpur rural police action: कोवाली पुलिस की कार्रवाई, फरार वारंटी गिरफ्तार

Jamshedpur rural incident – बोड़ाम में मानसिक रूप से बीमार महिला ने कुल्हाड़ी से अपने ही सिर और गर्दन पर किया वार, गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur malaria patient: एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित छह वर्षीय बच्ची टीएमएच रेफर, स्थिति गंभीर

Adityapur robbery attempt: आदित्यपुर में चाकू की नोक पर लूट का प्रयास विफल, आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News