आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित विद्युतनगर में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थानों में सूचना भेजने के साथ-साथ मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि घटना दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.







