जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित देवनगर बस्ती में सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पीड़िता के परिजन मौके पर जुट गए. आरोप है कि क्षेत्र के ही 26 वर्षीय गोगाई कर्मकार ने बच्ची को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया. (नीचे भी पढ़ें)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने आरोपी को जूतों की माला पहनाकर उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में शांति व्यवस्था कायम कराई.







