जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र हुरलूंग स्थित पंचायत भवन के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में 42 वर्षीय रंजीता कुमारी उपाध्याय घायल हो गईं. उन्हें सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं. वह रहने वाली बिरसानगर 10 नंबर जोन की रहने वाली है. घायल की बेटी टिया उपाध्याय ने बताया कि उनकी मां टाटा मोटर्स पावर कार्यालय किसी काम से जा रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. (नीचे भी पढ़ें)
परिजनों के अनुसार रंजीता कुमारी के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं. फिलहाल घटना के बाद महिला की स्कूटी ट्रक के अंदर ही फंसी हुई है. वहीं चालक मौके से फरार है. फिलहाल एमजीएम अस्पताल में उनका इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.







