जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रेमनगर स्थित वरिष्ठ नागरिक परिषद के तत्वावधान में इसके संस्थापक महामंत्री स्व रामानुज शर्मा के पुण्य स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष अखिलेश्वर तांती ने की. इसमें काफी संख्या में पुरूष और महिलाओं की भागीदारी रही. ज्ञात हो कि वरिष्ठ नागरिक परिषद प्रेमनगर की स्थापना 2005 में की गई. इसके संस्थापक अध्यक्ष स्व राम पुकार राय और संस्थापक महामंत्री स्व रामानुज शर्मा रहे. स्व रामानुज शर्मा का देहांत दो दिन पहले 85 वर्ष के आयु में हो गया. स्व राम पुकार राय के साथ कंधा मिलाकर तथा दर्जनों वरिष्ठ नागरिकों के मदद से वरिष्ठ नागरिक परिषद प्रेमनगर का गठन, उसके कार्यालय के जमीन की व्यवस्था और उसके लिए एक बड़ा भवन सह सभागार का निर्माण कराने में स्व रामानुज शर्मा का अप्रतिम योगदान रहा है इसलिए स्व रामानुज शर्मा वरिष्ठ नागरिक परिषद को इस क्षेत्र में लोकप्रिय और सेवा प्रदान करने वाली संस्था के रूप स्थापित करने का महान कार्य किया है. (नीचे भी पढ़ें)

स्व रामानुज शर्मा जी के प्रयास से, इस संस्था के सदस्यों के लिए नियम और निष्ठा को सभी सदस्यों के जीवन के अनुपालन कराने में सफलता पाई थी इसलिए वरिष्ठ नागरिक परिषद का सबसे बड़ा और जीवंत वरिष्ठ नागरिक संगठन है. वक्ताओं में राधेश्याम ने उनके कर्तव्य पालन के बहुत से उदाहरणों को पेश करते हुए उनकी याद की. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा राम वल्लभ साहू, शशि कुमार, रवींद्र नाथ चौबे, गोविन्द आजाद, स्विटी कुमारी, रामचंद्र पासवान और कई वक्ताओं ने उनके योगदान को याद किया तथा वरिष्ठ नागरिकों के समस्याओं के निराकरण के साथ साथ बस्ती विकास समिति के माध्यम से भी नागरिकों को सेवा दिलाने में उनके योगदान का उल्लेख किया गया. स्व रामानुज शर्मा के कारण वरिष्ठ नागरिक परिषद प्रेमनगर पूरे जमशेदपुर में सबसे बड़ा और जीवंत वरिष्ठ नागरिक परिषद है. वक्ताओं ने उनके बहुआयामी व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उन को श्रद्धांजलि अर्पित की. उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस श्रद्धांजलि सभा में काफी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही तथा सभा के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों ने एक मौन रखकर शांति शांति शांति के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया.







