• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 1, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand dgp meeting : झारखंड डीजीपी ने की अहम मीटिंग, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद समन्वय समिति की बैठक में जीरो एफआईआर को सख्ती से लागू करने का निर्देश

July 21, 2026
in खबर
0
Jharkhand dgp meeting : झारखंड डीजीपी ने की अहम मीटिंग, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद समन्वय समिति की बैठक में जीरो एफआईआर को सख्ती से लागू करने का निर्देश
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय सभागार में महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्र ने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद समन्वय समिति (इआरपीसीसी 2026) की बैठक में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में शामिल हुई, उक्त बैठक में अंतर्राज्यीय अपराधों की रोकथाम, नक्सल उन्मूलन, मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, साइबर अपराध की रोकथाम, रेलवे सुरक्षा तथा जीरो एफआईआर व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए व्यापक रूप से विचार-विमर्श किया गया. बैठक में पुलिस महानिदेशक द्वारा राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों की वर्तमान सुरक्षा स्थिति एवं विभिन्न चुनौतियों से अवगत कराते हुए बताया गया कि झारखंड ओडिशा, झारखंड-पश्चिम बंगाल, झारखंड-छत्तीसगढ़ एवं झारखंड-बिहार सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संयुक्त अभियान, सतत सूचना आदान-प्रदान तथा सभी स्तरों पर नियमित समन्वय बैठकें आवश्यक हैं, ताकि माओवादी गतिविधियों के पुर्नसंगठन की किसी भी संभावना को प्रभावी ढंग से रोका जा सके. (नीचे भी पढ़ें)

मादक पदार्थ के नियंत्रण के संबंध में सीमावर्ती राज्यों के बीच संयुक्त चेकपोस्ट एवं नाकाबंदी, रियल-टाइम सूचना साझा करने, तस्करी नेटवर्क की बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकिंग की जांच, एनसीओआरडी पोर्टल का प्रभावी उपयोग तथा सिंथेटिक ड्रग्स नेटवर्क के विरुद्ध कार्रवाई पर विशेष बल दिया गया. साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में रियल टाइम डेटा शेयरिंग, अंतर्राज्यीय अनुसंधान एवं जांच में सहयोग, फर्जी सिम कार्ड एवं म्यूल अकाउंट्स के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, त्वरित लॉजिस्टिक एवं फील्ड सपोर्ट तथा संयुक्त क्षमता निर्माण (ज्वाइंट कैपेसिटी बिल्डिंग) कार्यक्रमों को नियमित रूप से संचालित करने पर सहमति व्यक्त की गई. बैठक में राज्यों के बीच साइबर अपराधियों के साझा डेटाबेस के निर्माण, प्रत्येक राज्य में नोडल पदाधिकारी नामित करने, सिम विक्रेताओं के संयुक्त सत्यापन तथा विभिन्न राज्यों के बीच सत्यापन रिपोर्ट के समयबद्ध आदान-प्रदान की आवश्यकता पर भी बल दिया गया साथ ही जीरो एफआईआर के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा भी की गई. जीरो एफआईआर के पंजीकरण एवं अंतर्राज्यीय आदान-प्रदान में आ रही व्यावहारिक समस्याओं, विशेषकर सीआरआइ एंड एमएसी पोर्टल की तकनीकी चुनौतियों, सीसीटीएन के साथ उसके समुचित एकीकरण, जीरो एफआईआर की ऑनलाइन ट्रैकिंग व्यवस्था तथा न्यायालय में मूल आवेदन एवं हस्ताक्षर संबंधी प्रक्रियाओं के सरलीकरण की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा की गई. (नीचे भी पढ़ें)

इन समस्याओं के समाधान हेतु भारत सरकार एवं संबंधित एजेंसियों के समक्ष आवश्यक सुझाव प्रस्तुत करने पर सहमति बनी. बैठक के अंत में झारखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के पुलिस महानिदेशकों द्वारा अंतर्राज्यीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाते हुए संगठित अपराध, नक्सलवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, रेल सुरक्षा तथा साइबर अपराध के विरुद्ध संयुक्त एवं समन्वित कार्रवाई जारी रखने पर सहमति व्यक्त किया गया. बैठक में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के अतिरिक्त आइजी असीम विक्रांत मिंज, आइजी नरेन्द्र कुमार सिंह, डीआइजी कार्तिक एस, डीआइजी नौशाद आलम, एसपी विशेष शाखा हरविंदर सिंह, एसपी अभियान दीपक कुमार शर्मा, एसपी विशेष शाखा कुमार सौरव उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur firing case accused arrested : भुइयांडीह में दुकान पर हुई फायरिंग के मामले का मुख्य आरोपी प्रमोद पांडे गिरफ्तार, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एयर राइफल भी किया बरामद
खबर

Jamshedpur firing case accused arrested : भुइयांडीह में दुकान पर हुई फायरिंग के मामले का मुख्य आरोपी प्रमोद पांडे गिरफ्तार, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एयर राइफल भी किया बरामद

November 1, 2026
jamshedpur jdu- विधायक सरयू राय के ‘संपर्क, समस्या एवं समाधान’अभियान के तहत बालिगुमा में जदयू नेताओं ने किया जनसंपर्क, लोगों की समस्याएं सुनीं
खबर

jamshedpur jdu- विधायक सरयू राय के ‘संपर्क, समस्या एवं समाधान’अभियान के तहत बालिगुमा में जदयू नेताओं ने किया जनसंपर्क, लोगों की समस्याएं सुनीं

November 1, 2026
jamshedpur mla purnima sahu- गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना पर विधायक पूर्णिमा साहू ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की
खबर

jamshedpur mla purnima sahu- गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना पर विधायक पूर्णिमा साहू ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की

November 1, 2026
Next Post
Jharkhand pride : सोहराई कला और हथकरघा के साथ झारखंड की पहचान बनी ‘प्राइड ऑफ ट्राइब’, एनइआइएफडब्ल्यू 2026 में लहराया परचम, आदिवासी विरासत को मिला राष्ट्रीय मंच

Jharkhand pride : सोहराई कला और हथकरघा के साथ झारखंड की पहचान बनी 'प्राइड ऑफ ट्राइब', एनइआइएफडब्ल्यू 2026 में लहराया परचम, आदिवासी विरासत को मिला राष्ट्रीय मंच

Jamshedpur accident – गोविंदपुर में कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, पैर टूटा

Jamshedpur accident - गोविंदपुर में कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, पैर टूटा

Jharkhand weather update : झारखंड में अब तक सबसे अधिक बारिश बोकारो में, कोल्हान में सरायकेला का तापमान सबसे अधिक, अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें

Jharkhand weather update : झारखंड में अब तक सबसे अधिक बारिश बोकारो में, कोल्हान में सरायकेला का तापमान सबसे अधिक, अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News