रांची / जमशेदपुर : रांची सहित पूरे झारखंड में मॉनसून का असर देखने को मिल रहा है. वहीं अगले चार दिन रुक – रुककर बारिश का अनुमान है. इस दौरान 25 जुलाई तक राज्य में बादल छाए रहेंगे और अगले 4 दिन तापमान में (2-4 डिग्री) की गिरावट होने की संभावना है. मंगलवार को बोकारो में 24.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर व आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे और 12 बजे तक बूंदाबांदी हुई. वहीं 12 बजे के बाद धूप खिली. मंगलवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
21 से 25 तक इन जिलों में बारिश का अलर्ट : राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का अनुमान है. इस दौरान रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश का अनुमान है.















