जमशेदपुर : बुधवार को प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को बर्बरता पूर्ण तरीके से हिरासत में लिए जाने के खिलाफ साकची गोलचक्कर के पास मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ जो अन्याय हुआ है, उस पर सरकार ने चुप्पी साधी हुई है और भारत की जनता सब देख रही है. भारतीय जनता पार्टी को इसका सबक जरूर सिखाएगी. उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा दे. छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है, लेकिन केंद्र सरकार कुछ ठोस कदम उठाने की स्थान पर छात्रों पर लाठी बरसा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा है कि तीन प्रस्ताव छात्रों ने रखी थी, जिसमें शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, आत्महत्या करने वाले छात्रों को मुआवजा एवं नीट परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही गई थी. इसी समर्थन में जब हमारे नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री के आवास का घेराव किया, तो उन्हें बर्बरता पूर्वक घसीट कर ले जाया गया. अन्य नेताओं ने भी कहा कि आज किसानों पर अत्याचार हो रहा है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
खिलाड़ियों पर अत्याचार हो रहा है और सबसे बड़ी बात जो देश के भविष्य हैं, उन छात्रों पर भी लाठीचार्ज किया जा रहा है. पेपर लीक किया जा रहा है. इसी के लिए हम सब केंद्र सरकार का यानी मोदी सरकार का पुतला दहन कर रहे हैं.















