रांची : जेपीएससी परीक्षा में कथित पेपर लीक एवं धांधली के विरोध में झारखंड प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को रांची में विशाल प्रदर्शन एवं झारखंड लोक सेवा आयोग कार्यालय का घेराव किया. भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित घेराव कार्यक्रम में जमशेदपुर से भी बड़ी संख्या में युवा उनके नेतृत्व में रांची आंदोलन में शामिल हुए. भाजयुमो ने मांग की कि सरकार जेपीएससी परीक्षा की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे और भविष्य में पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करे. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर के युवाओं का जत्था सुबह 7:00 बजे बाग-ए-जमशेद मैदान से साकची से रांची के लिए रवाना हुआ. रांची में सभी युवा सुबह 10 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में एकत्र हुए. वहां से विशाल रैली के रूप में युवा जेपीएससी कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने कहा कि जेपीएससी में पेपर लीक और धांधली की लगातार सामने आ रही घटनाएं झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. सरकार की नाकामी और भ्रष्ट व्यवस्था के कारण योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है. अब युवा चुप नहीं बैठेंगे. सड़क से सदन तक हम अपनी लड़ाई लड़ेंगे. यह आंदोलन झारखंड के युवाओं के अधिकार और उनके उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने राज्य के सभी युवाओं से इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की. आज के रांची कूच में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, सुमित श्रीवास्तव, नारायण महतो, शशांक शेखर, भीम दास, विकास सिंह, मोंटी अग्रवाल, मिंटू अग्रवाल, सौरभ कुमार, प्रकाश दुबे, कंचन दत्त, उमेश शाह, मनीष पांडे, दीपल विश्वास, गौरव अग्रवाल, सुशील पांडे, दिलीप पासवान, मिथलेश शाह, संजय गौरी, रोशन सिंह, टिंकू मिश्रा, रोहित सिंह, अभिषेक पांडे सहित जमशेदपुर से हजारों युवा कार्यकर्ता भी शामिल हुए.















