चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति एवं प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स को बैठक हुई. बैठक में स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम, विशेषकर मलेरिया, टीकाकरण, राष्ट्रीय किशोर-किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीबी कार्यक्रम के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों के बारे में चर्चा हुई और साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-2027 में अस्पताल संचालन एवं रख रखाव से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा हुई. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार वर्मा, लिपिक अनूप डांग, नगर पंचायत के सिटी मैनेजर प्रभात कुमार, एलसीडीएस की महिला सुपरवाइजर पूजा कुमारी, शिक्षा विभाग के बीपीओ, जेएसएलपीएस के बीपीएम, डब्ल्यूएचओ के सत्यव्रत चंद्र, मानसी परियोजना की प्रखंड समन्वयक संजू नंदी, उत्पल सीट समेत अन्य उपस्थित थे.




