चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने के आरोपी दक्षिणशोल गांव निवासी बिमल मुर्मू उर्फ फटिक मुर्मू को चाकुलिया पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना में मामला दर्ज है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.




