पोटका: कोवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए हरिणा पंचायत के बोडडीह निवासी नारायण दास को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, नारायण दास के विरुद्ध आबकारी अधिनियम से संबंधित एक मामला पूर्व से लंबित था. (नीचे भी पढ़ें)
इसी मामले में न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. वारंट के अनुपालन में कोवाली थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया. न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.






