• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 23, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Adityapur police action: आरआइटी में चोरी की तीन बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Adityapur police action: आरआइटी में चोरी की तीन बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआइटी थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आरआईटी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. बरामद वाहनों को जब्त कर लिया गया है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार कुलूपटांगा फुटबॉल मैदान के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रविकांत पराशर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान तीन युवकों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा गया. पूछताछ और जांच के बाद वाहन चोरी के मामले में उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंतानगर पीएचडी रोड निवासी राजू लोहार, बंतानगर पानी टंकी निवासी बासुदेव लागुरी तथा बाबा आश्रम निवासी आदित्य राज के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार युवकों का पूर्व आपराधिक मामलों से संबंध रहा है. पुलिस उनके आपराधिक नेटवर्क, चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री की संभावित कड़ियों तथा अन्य मामलों में संलिप्तता की गहन जांच कर रही है. इस अभियान में थाना प्रभारी रविकांत पराशर के साथ पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पुलिस ने कहा है कि वाहन चोरी, संगठित अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur accident – साकची में ऑटो व कार में टक्कर, नशे और बीमारी के दावों के बीच हुआ विवाद
खबर

Jamshedpur accident – साकची में ऑटो व कार में टक्कर, नशे और बीमारी के दावों के बीच हुआ विवाद

July 23, 2026
Jamshedpur theft – साकची में बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकद व जेवरात लेकर फरार हुए चोर, देखिए – video
खबर

Jamshedpur theft – साकची में बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकद व जेवरात लेकर फरार हुए चोर, देखिए – video

July 23, 2026
Jamshedpur rural plastic collection centre: बहरागोड़ा के चड़कमारा में दर्शन के लिए है नव निर्मित प्लास्टिक संग्रह केंद्र, आंधी में उड़ा टीन शीट
खबर

Jamshedpur rural plastic collection centre: बहरागोड़ा के चड़कमारा में दर्शन के लिए है नव निर्मित प्लास्टिक संग्रह केंद्र, आंधी में उड़ा टीन शीट

July 23, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Saraikela chandil accident – चांडिल में सड़क हादसा: बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे साकची के दंपती की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे तीनों सदस्य

Saraikela chandil elephant terror – चांडिल में जंगली हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, घर को किया क्षतिग्रस्त

Jamshedpur rural police action: कोवाली पुलिस की कार्रवाई, फरार वारंटी गिरफ्तार

Jamshedpur rural incident – बोड़ाम में मानसिक रूप से बीमार महिला ने कुल्हाड़ी से अपने ही सिर और गर्दन पर किया वार, गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur malaria patient: एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित छह वर्षीय बच्ची टीएमएच रेफर, स्थिति गंभीर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Saraikela chandil accident – चांडिल में सड़क हादसा: बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे साकची के दंपती की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे तीनों सदस्य

Saraikela chandil elephant terror – चांडिल में जंगली हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, घर को किया क्षतिग्रस्त

Jamshedpur rural police action: कोवाली पुलिस की कार्रवाई, फरार वारंटी गिरफ्तार

Jamshedpur rural incident – बोड़ाम में मानसिक रूप से बीमार महिला ने कुल्हाड़ी से अपने ही सिर और गर्दन पर किया वार, गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur malaria patient: एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित छह वर्षीय बच्ची टीएमएच रेफर, स्थिति गंभीर

Adityapur robbery attempt: आदित्यपुर में चाकू की नोक पर लूट का प्रयास विफल, आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News