जमशेदपुर : परसुडीह क्षेत्र के जसकनडीह गांव में बुधवार को डोमिसाइल आंदोलन में शहीद हुए संतोष कुंकल को उनके शहादत दिवस पर याद किया गया. उनके शहादत दिवस पर शहीद संतोष कुंकल मेमोरियल क्लब द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अथिति के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. उन्होंने शहीद संतोष कुंकल के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर विधायक ने कहा कि संतोष कुंकल की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता. संतोष कुंकल जी की शहादत झारखंड में डोमिसाइल नीति बनाने के आंदोलन में 2002 में हुई थी. मौके पर बेटू कुंकल, शिव कुमार हंसदा, पलटन मुर्मू, राकेश चक्रवर्ती, नितिन हांसदा आदि उपस्थित रहे.




