जमशेदपुर : जमशेदपुर की स्थित श्री श्री मानस सत्संग समिति की शुक्रवार को बाराद्वारी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में प्रत्येक साल की तरह श्रावण महीने में दूसरे सोमवार को बाराद्वारी मुरारी चौक में सुंदरकांड का पाठ एवं महा भोग का वितरण करने पर विचार किया गया. इसमें समिति के सदस्य ओमेश सिन्हा, मास्टर साहब, राजू साई, वेदांत अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, शशांक जी, मुन्ना जी, आचार्य परशुराम पांडे आजु ने इस कार्यक्रम को करने की अनुमति प्रदान की. सभी सदस्यों ने हमेशा की तरह इस बार भी भव्य रूप में कार्यक्रम आयोजित किये जाने का समर्थन किया.




