जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के बेलाजोड़ी में हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने अपने तीसरे एल्डरकेयर सेंटर ‘करुणा’ का शुभारंभ कर वरिष्ठ नागरिकों की सेवा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है. केंद्र का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल ने किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, सेंट जोसेफ अस्पताल के निदेशक फादर डेविड विन्सेंट, पूर्वी घोष, शुभेंदु मजूमदार, रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट के नमन अग्रवाल, आइडीबीआइ बैंक के प्रबंधक, चंचल भाटिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे. संस्थापक प्रवीण श्रीवास्तव ने संस्था की विभिन्न जनसेवी पहलों की जानकारी देते हुए समाज से वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया.




