जमशेदपुर : बेल्डीह चर्च स्कूल में शुक्रवार को ‘फ्रैंक एंथनी मेमोरियल ऑल इंडिया इंटर-स्कूल डिबेट कम्पटीशन (कैटेगरी II)’ का आयोजन गुआ. इस प्रतियोगिता में शहर के कई प्रमुख स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लेकर अपनी तर्कशक्ति व वक्तृत्व कला का शानदार प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में केपीएस कदमा की टीम विजेता रही, जबकि केपीएस मानगो की टीम उप विजेता घोषित हुई. केपीएस कदमा की सृजिता दास को बेस्ट स्पीकर चुना गया. इस वर्ग में लोयोला स्कूल के हुफैजा अहमद को बेस्ट रनर अप स्पीकर घोषित किये गए. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और उप-प्राचार्या प्रोमिला जोशुआ के स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद ‘लेट फ्रैंक एंथनी’ के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर एक प्रस्तुति दी गई. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अरका जैन यूनिवर्सिटी की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ राजकुमारी घोष, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के डॉ शकीबुर रहमान खान और श्रीनाथ यूनिवर्सिटी की सहायक प्रोफेसर शालिनी ओझा शामिल रहीं. स्कूल सचिव अविनाश दास ने अतिथियों का स्वागत किया. अंत में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष एमएस सुनेमी दुर्गे के धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.




