जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के युवा कुम्हार समिति के महासचिव ध्रुव ज्योति भकत के पिता अनंग भगत (65) का शनिवार को टाटा मेन अस्पताल में निधन हो गया. इधर उनके निधन की खबर सुन पोटका समेत शंकर दा गांव में शोक की लहर दौड़ गई. उनका अंतिम संस्कार नरवा पहाड़ स्थित शंकर दा गांव में किया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए श्मशान घाट में लोगो का जन सैलाब उमड़ पड़ा. उनके बड़े पुत्र ध्रुव नारायण ज्योति ने मुखाग्नि दी. उनके करीबी नव रंजन भगत ने कहा कि मृतक अनंग भगत ( 65) समाज के उत्थान के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

उनकी यादें हमेशा पूरे पोटका वासियों को रुलाता रहेगा. बांग्ला भाषा में उन्होंने मास्टर डिग्री हासिल की थी. उनका भरपाई होना संभव नहीं है. यहां बताते चले कि मृतक अनंग भगत ( 65 ) बीते तीन दिनों से प्रोस्टेट को समस्या को लेकर टाटा मेन अस्पताल में इलाजरत थे. इलाज के दौरान अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई व वे इस दुनियां को अलविदा कह दिया. उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 26 जुलाई को कालिकापुर गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह बैठक अगले आदेश तक के लिए रद्द करने की घोषणा की गई है.




