जमशेदपुर : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने रविवार को जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हितकू पंचायत में पंचायत भवन का और हितकु पंचायत में उप स्वास्थ्य केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया. मौके पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हेमंत सरकार संकल्पित है. पंचायत भवन में उपस्थित रहने वाले कर्मचारी जनता को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने से लेकर पात्रों तक उपलब्ध कराने में जिम्मेदारी निभाएंगे और पंचायत वासियों को भी इस पंचायत भवन और उप स्वास्थ्य केन्द्र का पूरा लाभ मिलेगा. हेमंत सरकार गांव का विकास तेजी से कर रही है. विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर तबके का विकास हो रहा है. इस अवसर पर जिला परिषद् उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, सीओ मनोज कुमार, प्रखंड विकास अधिकारी पलटन मुर्मू, ग्राम प्रधान शंकर हेम्ब्रम, रहीम हेम्ब्रोम, दामोदर सिंह, गोपाल सिंह सरदार, छोटाई हंसदा, उत्तम रजक, सोनाराम टुडू, जगन दास, हेमू दास, मंटू महतो आदि उपस्थित रहे.




