• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, November 3, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur pm’s man ki bat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का जमशेदपुर महानगर में भाजपा ने किया व्यापक प्रसारण, सांसद विद्युत वरण महतो जिला कार्यालय में हुए शामिल, विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात

July 26, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का रविवार को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा चारों विधानसभा क्षेत्रों के 28 मंडलों के विभिन्न बूथों पर सामूहिक रूप से श्रवण किया गया. कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी विचारों को सुना. भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. प्रधानमंत्री ने स्वदेशी रक्षा उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली उपलब्धियों, विशेषकर आइएनएस महेंद्रगिरि जैसे स्वदेशी युद्धपोतों का उल्लेख करते हुए आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति पर प्रकाश डाला. इसके साथ ही, उन्होंने कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए युवाओं को देश का गौरव बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी के लिए निरंतर प्रेरित करती है. प्रधानमंत्री प्रत्येक माह समाज के अनदेखे नायकों, नवाचारों, जनकल्याण के प्रयासों और राष्ट्रहित के विषयों को सामने लाकर करोड़ों लोगों को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि मन की बात संवाद के साथ विकसित भारत के निर्माण में जनसहभागिता का एक बड़ा माध्यम बन चुका है. जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक संदेश कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है. भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के विचारों और उनके आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. हम संगठन समाजहित एवं राष्ट्रहित के प्रत्येक अभियान में पूरी निष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभाते रहेंगे. जिला कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, संजीत चौरसिया, अमित सिंह, किशोर ओझा, प्रकाश दुबे, शैलेश सिंह, चिंटू सिंह, राज सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं, जमशेदपुर पूर्व विधानसभा अंतर्गत बारीडीह मंडल के शक्ति केंद्र हिंदुस्तान मित्र मंडल में बूथ संख्या 225, 226, 227 एवं 228 के बूथ समिति सदस्यों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक पूर्णिमा साहू ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया. इस अवसर पर बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, बूथ अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सिर्फ रेडियो संवाद नहीं है. आज यह देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक जनआंदोलन बन चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विचारों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रहित, सेवा, नवाचार, जनभागीदारी और सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के कोने-कोने में घटित छोटी-से-छोटी प्रेरणादायी घटनाओं और सामान्य नागरिकों के असाधारण प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं, जिससे पूरे देश को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है. यही कारण है कि देशवासी प्रत्येक माह इस कार्यक्रम की प्रतीक्षा करते हैं. इस दौरान संतोष ठाकुर, अवध किशोर चौधरी, मुकेश चौधरी, रंजीत सिंह, मीरा झा, निर्मल गोप, छक्कन चौधरी, रिंकू पांडेय,अनिकेत रॉय, कुमार आशुतोष, देवराज मुखी, सुशील शर्मा, राहुल मुखी, संतोष कुमार, अभिजीत सिंह,आदि उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो माह की बच्ची ने तोड़ा दम, वेंटिलेटर पर भी नहीं बची जान
खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो माह की बच्ची ने तोड़ा दम, वेंटिलेटर पर भी नहीं बची जान

November 3, 2026
Adityapur firing : आदित्यपुर में चिकित्सक डॉ ओपी आनंद को लगी गोली, भाई ने मारी गोली, देखिये – video
खबर

Adityapur firing : आदित्यपुर में चिकित्सक डॉ ओपी आनंद को लगी गोली, भाई ने मारी गोली, देखिये – video

November 2, 2026
Jamshedpur suspicious death – आजादनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी
खबर

Jamshedpur suspicious death – आजादनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी

November 2, 2026
Next Post
Jamshedpur commission allegation on mango mayor : पार्षद को 2 प्रतिशत, मैडम को अलग से कमीशन चाहिए, युवक ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, भुगतान न होने पर दी आत्मदाह की धमकी, सरयू राय ने नगर विकास मंत्री से कार्रवाई का किया आग्रह

Adityapur tribute to social worker raghunath pd singh : समाजसेवी रघुनाथ प्रसाद सिंह के श्रद्धाकर्म में जुटे आम और खास, स्व सिंह को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Adityapur tribute to social worker raghunath pd singh : समाजसेवी रघुनाथ प्रसाद सिंह के श्रद्धाकर्म में जुटे आम और खास, स्व सिंह को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Jamshedpur yuva samvad : जमशेदपुर जिला मुख्यालय में युवा संवाद का किया गया आयोजन, विकसित वाइब्रेट विलेज प्रोग्राम के तहत हुआ आयोजन

Jamshedpur yuva samvad : जमशेदपुर जिला मुख्यालय में युवा संवाद का किया गया आयोजन, विकसित वाइब्रेट विलेज प्रोग्राम के तहत हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो माह की बच्ची ने तोड़ा दम, वेंटिलेटर पर भी नहीं बची जान

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो माह की बच्ची ने तोड़ा दम, वेंटिलेटर पर भी नहीं बची जान

by Sharp Bharat
November 3, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो...

Horoscope Know Your Day Tuesday 3rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 3 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Tuesday 3rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 3 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 2, 2026

मेष राशिआपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खुबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार...

Adityapur firing : आदित्यपुर में चिकित्सक डॉ ओपी आनंद को लगी गोली, भाई ने मारी गोली, देखिये – video

Adityapur firing : आदित्यपुर में चिकित्सक डॉ ओपी आनंद को लगी गोली, भाई ने मारी गोली, देखिये – video

by Sharp Bharat
November 2, 2026

जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां ज़िलें के आदित्यपुर स्थित सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद को गोली...

Jamshedpur suspicious death – आजादनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी

Jamshedpur suspicious death – आजादनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी

by Team Sharp Bharat A
November 2, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती रोड नंबर 14 में सोमवार को उस समय सनसनी...

jamshedpur engineer died in mishap : बंगलुरू के गोकर्ण समुद्र में बेंगलुरु की आईटी कंपनी के तीन कर्मचारियों की डूबने से मौत, मरने वाली लड़की जमशेदपुर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर

jamshedpur engineer died in mishap : बंगलुरू के गोकर्ण समुद्र में बेंगलुरु की आईटी कंपनी के तीन कर्मचारियों की डूबने से मौत, मरने वाली लड़की जमशेदपुर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर

by Sharp Bharat
November 2, 2026

जमशेदपुर : कर्नाटक के मशहूर पर्यटन स्थल गोकर्ण के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. समुद्र की तेज...

Jamshedpur mgm hospital wheelchair problem : एमजीएम अस्पताल में व्हील चेयर की समस्या होगी दूर, होमगार्ड जवानों ने 10 चेयर को कब्जे से कराया मुक्त

Jamshedpur mgm hospital wheelchair problem : एमजीएम अस्पताल में व्हील चेयर की समस्या होगी दूर, होमगार्ड जवानों ने 10 चेयर को कब्जे से कराया मुक्त

by Team Sharp Bharat D
November 2, 2026

जमशेदपुर : डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में व्हील चेयर की कमी के बीच होमगार्ड जवानों ने सोमवार को विशेष...

tata steel foundation mou with nhm : टाटा स्टील फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड ने राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलाया हाथ, 13 जिलों में साथ मिलकर करेंगे काम

by Team Sharp Bharat K
November 2, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड ने रणनीतिक, तकनीकी और कार्यान्वयन संबंधी सहयोग के माध्यम...

jamshedpur bjp- जमशेदपुर में ऐतिहासिक होगी लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा-अनिल मोदी,भाजपा घोड़ाबांधा मंडल के 5 नवंबर की पदयात्रा में व्यापक भागीदारी की तैयारी

jamshedpur bjp- जमशेदपुर में ऐतिहासिक होगी लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा-अनिल मोदी,भाजपा घोड़ाबांधा मंडल के 5 नवंबर की पदयात्रा में व्यापक भागीदारी की तैयारी

by Team Sharp Bharat K
November 2, 2026

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत घोड़ाबांधा मंडल की मासिक कामकाजी बैठक मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में हुई. इस...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो माह की बच्ची ने तोड़ा दम, वेंटिलेटर पर भी नहीं बची जान

Adityapur firing : आदित्यपुर में चिकित्सक डॉ ओपी आनंद को लगी गोली, भाई ने मारी गोली, देखिये – video

Jamshedpur suspicious death – आजादनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी

jamshedpur engineer died in mishap : बंगलुरू के गोकर्ण समुद्र में बेंगलुरु की आईटी कंपनी के तीन कर्मचारियों की डूबने से मौत, मरने वाली लड़की जमशेदपुर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर

Jamshedpur mgm hospital wheelchair problem : एमजीएम अस्पताल में व्हील चेयर की समस्या होगी दूर, होमगार्ड जवानों ने 10 चेयर को कब्जे से कराया मुक्त

tata steel foundation mou with nhm : टाटा स्टील फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड ने राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलाया हाथ, 13 जिलों में साथ मिलकर करेंगे काम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News