जमशेदपुर : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माइ भारत के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम के ज़िला समाहरणालय में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सहयोग से “विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण ‘युवा संवाद’ का आयोजन किया गया. विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य सीमांत और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को सशक्त बनाना है. इस आयोजन का सबसे प्रमुख हिस्सा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत गए युवाओं के साथ सीधा संवाद रहा. इसमें देश भर के 245 जिलों से 5000 से अधिक युवा शामिल हुए. साथ ही पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन, जिला युवा अधिकारी मोंटू पातर एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से किशोर प्रसाद उपस्थित रहे. जिले से 20 वॉलुंटियर्स ने इस कार्यक्रम मे भाग लिया.




