जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के फुटबॉल मैदान के समीप शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब, पीपल के पेड़ के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला. टाइगर मोबाइल की पेट्रोल टीम ने व्यक्ति को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पेट्रोल टीम ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा है. मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी जा रही है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और शव की शिनाख्त का प्रयास जारी है. पुलिस ने कहा कि मृतक के शिनाख्त के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और लोग तरह-तरह के अटकलें लगा रहे है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है. मृतक काले रंग का हाफ पैंट और आसमानी रंग का टी-शर्ट पहना है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.




