पटमदा: कमलपुर थाना क्षेत्र के कांकु गांव में वन भूमि से मिट्टी की अवैध खुदाई की शिकायत पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त कर ली. जब्त मशीन को पटमदा के सालबनी स्थित वन विभाग के डिपो में रखा गया है. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, काटिन चौक से गोपालपुर गांव होते हुए दांदुडीह (पश्चिम बंगाल सीमा) तक पथ निर्माण विभाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है. आरोप है कि इसी निर्माण कार्य के लिए कांकु मौजा स्थित वन भूमि से मिट्टी की कटाई की जा रही थी. ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मिट्टी कटाई में लगी जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया. वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.




