चाकुलिया : चाकुलिया के गौशाला परिसर में भाजपा मंडल कमेटी की बैठक हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक शक्ति केंद्र में प्रभारियों का गठन करने, बूथ समितियों का गठन शीघ्र पूर्ण करने, मतदाता सूची से संबंधित कार्यों और आगामी तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करने और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
अवसर पर चाकुलिया मंडल प्रभारी काजल महाकुड़, मंडल प्रवासी सुमन मंडल, जिला मंत्री चंदना मुर्मू, मंडल अध्यक्ष महादेव महतो, राजीव महापात्र, दिलीप महतो, चन्द्रदेव महतो, नित्यानंद माइति, दिलीप पाल, माइनो हांसदा, चन्द्र मोहन मांडी, शंकर गोस्वामी, भरत पात्र, परिमल दास, रोहित पति, मिंटू नंदी समेत अन्य उपस्थित थे.







