जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) के नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झुन्ना की माताजी गीता देवी का मंगलवार को हृदयाघात से निधन हो गया. वह 63 वर्ष की थीं. बीते कुछ दिनों से वह अस्वस्थ चल रही थीं. मंगलवार को तबीयत अधिक बिगड़ने पर राघवेंद्र प्रताप सिंह उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) लेकर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ा. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गीता देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं. उनका अंतिम संस्कार जमशेदपुर में किया जाएगा.
उनके निधन का समाचार मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, आशुतोष राय, मुकुल मिश्रा, नीरज सिंह, मुकेश कुमार, सुबोध श्रीवास्तव, उपेंद्र सिंह उर्फ दीपू सिंह, रिक्की केशरी, सन्नी सिंह, अभय सिंह, कृष्णा कुमार, अभिषेक उर्फ अंशु, अशोक सिंह, विकास कुमार सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.




