चाकुलिया: चाकुलिया थाना परिसर में गुरुवार को भूमि विवाद समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न गांव से पांच भूमि विवाद के मामले को लेकर लोगों ने आवेदन सौंपा.पांच आवेदन में दो भूमि विवाद मामले को सुलझाया गया, वहीं अन्य तीन मामले की सुलह नहीं हो पाया है. इस संबंध में अंचल कर्मियों ने बताया की एक भूमि विवाद आवेदन के दोनों पक्ष के लोग नहीं रहने के कारण समाधान नहीं हो सका. (नीचे भी पढ़े)
वहीं दो आवेदन के लोगों में सहमति नहीं बनी और वे लोग न्यायालय की शरण में जाने की बात कहीं, जिससे समाधान नहीं हो पाया. इस मौके पर एसआई कविन्द्र कुमार पोद्दार,अंचल सीआई परमानंद सिंह,कर्मचारी पृथ्वी मुर्मू, कृष्णा पासवान, क्लर्क श्रीनाथ मुर्मू,आमिन धरमेन्दु महतो समेत अन्य उपस्थित थे.







