देवघर : देवघर जिले के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया व पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की संयुक्त अध्यक्षता में आरएल सर्राफ स्थित अस्थाई मीडिया सेंटर में राजकीय श्रावणी मेला, 2026 से संबंधित साप्ताहिक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी मीडिया संस्थानों का सहयोग हेतु आभार प्रकट किया. आगे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में कुल 597 मजिस्ट्रेट व पदाधिकारियों के अलावा 6763 पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. साथ ही 04 पुलिस अधीक्षक, 03 सीआरपीएफ की कम्पनी, 02 सदस्यीय एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त हैं. मेला में 77 स्थानों पर आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)

मेला में कार्यरत कुल चिकित्सकों की संख्या 111 एवं पारा मेडिकल स्टाफ की संख्या 470 है। वहीं सामान्य एम्बूलेंस 16, 108 एम्बुलेंसों की संख्या 24 एवं जीप की संख्या 06 है. वहीं 33224 मरीजों का चिक्तिसकीय ईलाज किया गया. प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां द्वारा जानकारी दिया गया कि राजकीय श्रावणी मेला, 2026 में 30 जुलाई से एक सप्ताह में कुल 10,05,885 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया है जिसमें शीघ्र दर्शनम् कूपन के माध्यम से 23,130 श्रद्धालु शामिल हैं. आगे उन्होंने बाबा मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 30 जुलाई से 4 अगस्त तक बाबा मंदिर की कुल आय 86,85,162.00 रूपये रहे, जिसमें मंदिर के अन्य स्त्रोतों से आय भी शामिल है. साथ हीं शीघ्रदर्शनम कूपन से प्राप्त आय 60 प्रतिशत 72,28,080.00 रूपये है. सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की निगरानी हेतु 925 सीसीटी कैमरा, 225 ए0आई0 कैमरा, व 05 ड्रॉन कैमरा कार्यरत हैं. इस श्रावणी मेला में ऑनलाईन चैट बोर्ड क्यू आर कोड से 65 प्राप्त शिकायतों का निष्पादन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
श्रद्धालुओं के आवासन हेतु 03 टेन्ट सीटी बनाये गये हैं, जिनमे कोठिया 02 अलग-अलग टेंट सीटी में से 2000 बेड की क्षमता व बाघमारा टेंट सीटी में 750 बेड की क्षमता के अलावा आध्यात्मिक भवन में 700 श्रद्धालुओं के आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. आगे प्रेसवार्ता के दौरान उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में कांवरियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के संदर्भ में बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 35 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र लगाये गये हैं एवं इन स्वास्थ्य केन्द्रों में 30 जुलाई से 4 अगस्त तक कुल 20,078 श्रद्धालुओं का ईलाज किया गया है, जिनमें से 22,691 पुरूष, 9,167 महिलाएँ एवं 1161 बच्चे शामिल हैं. साथ हीं परिवहन विभाग द्वारा निबंधित व्यवसायिक वाहनों से राज्य प्रवेश शुल्क के रूप में 13,90,000.00 रुपये एवं वाणिज्य कर वसूली 1 अगस्त से 5 अगस्त तक 15.28 लाख रूपये की प्राप्ति हुई है. सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में 34 सूचना केन्द्र बनायें गऐ हैं, जहां 15,549 खोये-पाये कांवरियों को निबंधित किया गया है, जिनमें से 10,242 कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया गया है. साथ हीं सूचना केन्द्रों में कुल 220 उद्घोषक व मातृत्व विश्राम गृह हेतु कुल 45 महिलाओं को चयनित किया गया है, 05 टोटो की प्रतिनियुक्ति के अलावा 06 सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच बनाया गया है. वहीं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में शिवधुन का संचालन एवं अमरनाथ दर्षन व श्रीकाल हस्ती मंदिर थीम पर शिवलोक परिसर में भव्य प्रर्दशन का आयोजन किया गया है, जहां रोजाना 15-17 हजार लोगों का आगमन हो रहा है. वहीं राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के दौरान शिवगंगा में 01 वाटर प्रोजेक्सन एण्ड लेजर शो के अलावा 10 स्थलों पर वीआर के माध्यम से बाबाधाम की पौराणिक कथा से संबंधित जानकारी देती है एवं 31 चिन्ह्ति स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सम्पूर्ण विडियो प्रस्तुत की जाती है. (नीचे भी पढ़ें)
आगे उन्होंने जानकारी दी कि विद्युत विभाग द्वारा अस्थायी विद्युत से कुल 29,41,220.00 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ हैं एवं 453 शिकायतों के अलाव 39 स्थलों पर विद्युत नियंत्रण कक्ष, 10 विद्युत शक्ति उपकेन्द्र व 02 आपाताकालीन दल प्रतिनियुक्त किये गये हैं. साथ ही नगर निगम द्वारा 5 अगस्त तक कुल 1,06,50,000.00 रूपये का राजस्व का संग्रहण किया गया है. इसके अलावा खाद्य विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर द्वारा सम्पूर्ण मेला में क्षेत्र में 48 स्नानागार, 323 शौचालय, 16 इंद्रवर्षा, 76 चापाकल व 09 प्याऊ की व्यवस्था की गयी है. प्रेस वार्ता में उपायुक्त द्वारा श्रावण माह के शेष बचे 03 सोमवारी को लेकर जानकारी दी गयी कि बहुतायात संख्या में कांवरियों के आगमन होने की उम्मीद जतायी गई. ऐसे में जिला प्रशासन एवं पुलिस के सभी अधिकारी पहले के हीं तरह सभी जगहों पर मुस्तैद होकर अपने कर्तव्यों को पालन करेंगे. साथ हीं यहां आगन्तुक कांवरियों की सुविधा हेतु सभी मुकम्मल व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कर ली गई हैं. आगे उपायुक्त ने कहा कि आने वाले दिनों में इसी लय और सभी के सहयोग के साथ कार्य करते हुए मेला का सफल संचालन करने व सफलता के विभिन्न आयामों को स्थापित करने की बात भी कही गई. प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 21 अस्थाई ओपी एवं 13 यातायात ओपी सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को लेकर बनाया गया है. साथ हीं एटीएस, रैफ की टीम, बम डिस्पोजल की टीम, डॉग स्वाक्वायड, क्यूआरटी टीम, 52 पुलिस उपाधीक्षक 92 पुलिस निरिक्षक, 758 सहायक पुलिस निरीक्षक, 1110 सशस्त्र एवं विभिन्न पुलिस बटालियनों की प्रतिनियुक्ति मेला क्षेत्र में की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं मंदिर परिसर इस हफ्ते कुछ मोबाईल बरामद किये गये हैं एवं कुछ पॉकेटमारों की गिरफ्तारी हुई है. उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने जहां मेला की सफलता में मीडिया की भूमिका अहम् बताया वहीं नगर आयुक्त सुलोचना मीणा द्वारा भी नगर निगम के कार्यों को रखा गया. अनुमंडल पदाधिकारी सह मंदिर प्रभारी रवि कुमार ने विस्तृत रूप में जलार्पण की सुविधा एवं मंदिर में काँवारियों की व्यवस्था पर प्रकाश डाला. प्रेसवार्ता के दौरान उपरोक्त के अलावे जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला योजना पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा मुकेश कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि व जनसम्पर्क कर्मी आदि उपस्थित थे.






