• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 8, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

adityapur nagar parishad ex vice-chairman purendra met with jiada md – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिले पुरेंद्र,मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से कराया अवगत,देखिए video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

आदित्यपुर: गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने जियाडा के प्रबंध निदेशक से मिलकर कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद गंभीर आधारभूत समस्याओं से जूझ रहा है. इन समस्याओं का सीधा असर उद्योगों के संचालन, निवेश, श्रमिकों की सुरक्षा और पूरे औद्योगिक क्षेत्र की छवि पर पड़ रहा है.उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की अधिकांश सड़कें जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं. इससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था खराब होने के कारण कई स्थानों पर जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी रहती है.(नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

समिति ने नियमित साफ- सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की. प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि जगह- जगह कचरे का अंबार लगा रहने से प्रदूषण और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है.इसके अलावा कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट खराब या बंद हैं. इससे रात के समय औद्योगिक क्षेत्र में आवागमन असुरक्षित हो जाता है. समिति ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की.पुरेन्द्र नारायण सिंह ने जियाडा के एमडी से जर्जर सड़कों की मरम्मत और निर्माण, सीवरेज एवं ड्रेनेज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, नियमित साफ-सफाई, खराब स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट को दुरुस्त कराने तथा आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की अन्य आधारभूत सुविधाओं के रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है. प्रतिनिधिमंडल ने सभी समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आग्रह किया. (नीचे भी पढ़े)

एमडी ने सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और दुर्गा पूजा के बाद औद्योगिक क्षेत्र में बदलाव दिखने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों एवं नालियों का टेंडर हो चुका हैl बरसात के बाद इस पर जोर- शोर से काम शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा इंडस्ट्रियल वेस्ट निस्तारण को लेकर टेंडर निकल गया है, एक हफ्ते बाद ही उसका काम शुरू कर दिया जाएगा. औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर एजेंसियों के चयन को लेकर सरकार को प्रपत्र भेजा गया है, जल्द ही इस पर निर्णय लेने की संभावना है. पुरेन्द्र नारायण सिंह ने उम्मीद जताया कि एमडी स्तर पर वार्ता के बाद मिले आश्वासन से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर एवं कामगारों को जल्द राहत मिलेगीl साथ ही औद्योगिक विकास भी तेजी से होगा.इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने ज़ियाडा एमडी वरुण रंजन, क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन और उपनिदेशक दिनेश रंजन का गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया.प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से एसएन यादव, एसडी प्रसाद, शिक्षाविद संध्या प्रधान, सोनू पासवान, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ यादव, संदीप कुमार साहू, विमल दास, प्रभाष झा, मिथिलेश कुमार झा, विनोद कुमार सिंह, सिमरन मेहरा, भुवनेश्वर यादव, ओम प्रकाश, फनिंदर यादव, कैलाश शाह, अश्विनी कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, रामानंद भक्त, सेवा सिंह, कुमार विपिन बिहारी सिंह, छविनाथ प्रसाद सिंह सहित अन्य मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur rural blood donation-चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक समीर मोहंती और बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो हुए शामिल
खबर

August 8, 2026
jharkhand palamu dc action- पलामू में दिख रहा नये डीसी के जन समाधान कार्यक्रम का असर , 24 घंटे में मिली राहत, 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Saraikela police success : चांडिल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

Next Post
jamshedpur rural- चाकुलिया के पाकुड़िया गांव में हाथियों का उत्पात, सब्जी व मकई फसल को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान, किसान चिंतित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural blood donation-चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक समीर मोहंती और बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो हुए शामिल

jharkhand palamu dc action- पलामू में दिख रहा नये डीसी के जन समाधान कार्यक्रम का असर , 24 घंटे में मिली राहत, 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Saraikela police success : चांडिल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

jamshedpur rural- चाकुलिया के पाकुड़िया गांव में हाथियों का उत्पात, सब्जी व मकई फसल को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान, किसान चिंतित

adityapur nagar parishad ex vice-chairman purendra met with jiada md – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिले पुरेंद्र,मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से कराया अवगत,देखिए video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural blood donation-चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक समीर मोहंती और बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो हुए शामिल

jharkhand palamu dc action- पलामू में दिख रहा नये डीसी के जन समाधान कार्यक्रम का असर , 24 घंटे में मिली राहत, 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Saraikela police success : चांडिल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

jamshedpur rural- चाकुलिया के पाकुड़िया गांव में हाथियों का उत्पात, सब्जी व मकई फसल को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान, किसान चिंतित

adityapur nagar parishad ex vice-chairman purendra met with jiada md – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिले पुरेंद्र,मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से कराया अवगत,देखिए video

Jamshedpur school : बारीगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय में बच्चों की दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News