चाकुलिया: शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली गांव में स्थित बिरसा शिक्षा निकेतन परिसर में शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति और कुड़मी संस्कृति विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुआ. शिविर शुरू होने के पूर्व समिति के पदाधिकारियों ने शहीद निर्मल महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती और पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो शिविर में शामिल होकर रक्तदाताओं के हौसला बढ़ाया. (नीचे भी पढ़े)
अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि समिति ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर आयोजित कर सराहनीय कार्य किया है. कहा की रक्तदान महादान है. रक्तदान कर सभी पुण्य के भागीदार बने. अतिथियों ने लोगों से अपील किया की अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल होकर रक्तदान कर शिविर को सफल बनाएं. इस मौके पर उप प्रमुख कविता साव, कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो, हरिशंकर महतो,टुलू साव, पुर्णेन्दु महतो, कोकिल महतो, बाप्पी मल्लिक समेत अन्य उपस्थित थे.




