चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के पाकुड़िया गांव में शुक्रवार की रात हाथियों के दल ने गांव में प्रवेश कर गांव निवासी किसान मंटु चरण महतो के खेत में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने मंटु चरण महतो के एक बीघा खेत में तैयार झिंगा के फसल को खाकर और पैरों तलें रोंदकर पुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है. वहीं मकई (भुट्टा) के फसल को भी क्षतिग्रस्त किया है. किसान ने बताया कि वे काफी मेहनत से सब्जी की खेती की थी और हजारों रूपए खर्च हुए थे परंतु हाथी ने फसल को क्षतिग्रस्त कर उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है. (नीचे भी पढ़े)

ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड गांव से सटे पश्चिम बंगाल के भातुड़ जंगल में शरण लिए हुए है. लोगों ने कहा कि गांव से सटे बंगाल सीमा में हाथियों के रहने से क्षेत्र के किसान काफी भयभीत और चिंतित हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पाकुड़िया गांव में कई किसान सब्जी और धान की खेती करते हैं. हाथियों के आने से क्षेत्र के किसानों में अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं. वहीं ग्रामीण भी हाथियों से भयभीत हैं.







