चाकुलिया: शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने झारखंड आंदोलन के महानायक शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर कुचियाशोली चौक पर स्थापित शहीद निर्मल महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर नेता और कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो अमर रहे का नारा लगाया. (नीचे भी पढ़े)
मंडल अध्यक्ष महादेव महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने झारखंड की अस्मिता, अधिकार और अलग राज्य के आंदोलन के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया. कहा की शहीद निर्मल महतो के जीवनी से युवा प्रेरणा लें और उनके बताएं मार्ग पर चलकर समाज और क्षेत्र के विकास में सहयोग करें. इस मौके पर चन्द्रदेव महतो,सुधीर महतो,चन्द्र मोहन मांडी,तपन नायक,भरत पात्र, नित्यानंद माईति,शंकर गोस्वामी,दिलीप महतो,तुषार बेरा,परिमल दास,सहदेव महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




