जमशेदपुर: मानगो थाना कांड संख्या 37/2026 में पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण और पैसे की ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामला वादिनी सह पीड़िता के कोर्ट परिवाद के आधार पर दर्ज किया गया था.पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान दिवेन्दु दास रॉय, पिता श्रुसन्तो दास रॉय, निवासी कोसी रोड, विद्यासागर पल्ली, परसुडीह, जमशेदपुर के रूप में हुई है. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 64(1), 69, 73, 115(2), 308(2), 308(3), 318(4), 351(2), 351(3) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया था.
अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने आरोपी को 9 अगस्त को गिरफ्तार किया. (नीचे भी पढ़े)
गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास भी जारी किया है. उसके खिलाफ कोर्टशिला (पुरुलिया) थाना कांड संख्या 16/2024, दिनांक 8 फरवरी 2024, में भारतीय दंड संहिता की धारा 498(ए) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी दी गई है.छापामारी दल में पुअनि मो. जफर अली, पुअनि रविशंकर कुमार, सअनि राजेश कुमार, हवलदार शैलेन्द्र कुमार सिंह और आरक्षी/242 दिलीप उपाध्याय शामिल थे.




