जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवासदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 821वें नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र के दौरान 32 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण संपन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह, डॉ विवेक केडिया एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थिएटर में ये ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण सम्पन्न किये. (नीचे भी पढ़ें)

समाजसेवी गोसेवक राजकुमार अग्रवाल के संयोजन में आयोजित इस नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र के दौरान पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, वरीय सदस्य चन्द्रमोहन सिंह, सक्रिय सदस्य राकेश मिश्र, वाइस पेट्रॉन राजेश मोहन प्रसाद, अशोक घोषाल, राधेश्याम कुमार, प्रभुनाथ सिंह, प्रकाशभानु महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

सोमवार को नेत्र शिविर के तीसरे व अंतिम दिन ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की आंखों की पट्टी खोलकर उनकी अंतिम जांच के पश्चात उन्हें चश्मा, दवा एवं ऑपरेशन कराई आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर सभी मरीजों को विदा किया जाएगा.




