रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसी) के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया गया है. जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद के बीच हुई इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है. एल खियांग्ते पर परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े मामले में जांच चल रही थी. इससे पहले जांच एजेंसी ने उनके आवास समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी. गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. छात्रों की ओर से परीक्षा विवाद की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग लगातार की जा रही है.(नीचे भी पढ़े)
उन पर कथित रुप से दो करोड़ रुपया लेकर टीडीपीएल कंपनी को परीक्षा आयोजन का जिम्मा देने का आरोप है. उन पर यह भी आरोप है कि उन्हें वसूली में से 20 प्रतिशत रुपया कमीशन के रुप में मिलता था. बताया जाता है कि नियुक्ति घोटाले के किंगपिन अभय तिवारी ने सीआईडी को दिये बयान में इसका उल्लेख किया है. विदित हो कि जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष ने 22 जुलाई को इस्तीफा दिया था. इससे बाद मामले की जांच कर रही सीआईडी ने उन्हें समन जारी कर 28 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था. पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते से सीआईडी ने कई दौर की पूछताछ की थी. एल ख्यांग्ते राज्य के मुख्य सचिव रह चुके हैं.







