चाकुलिया: मानसून सत्र के दौरान बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने पंचायत जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि के उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को सदन में उठाया. विधायक ने सरकार से मांग की कि पंचायत जनप्रतिनिधियों को आवंटित राशि के उपयोग को लेकर स्पष्ट विभागीय दिशा निर्देश जारी किए जाएं, ताकि राशि के उपयोग की प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति ना रहे और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल सके.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि पंचायत जनप्रतिनिधि गांव की स्थानीय जरूरतों और समस्याओं से सीधे जुड़े होते हैं. ऐसे में उन्हें उपलब्ध कराई गई विकास राशि का प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से उपयोग सुनिश्चित करना आवश्यक है. स्पष्ट दिशा-निर्देश होने से पंचायत स्तर पर सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जरूरी विकास कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा.विधायक श्री मोहंती ने कहा कि पंचायतों को सशक्त किए बिना गांवों का समग्र विकास संभव नहीं है. सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देना और पंचायतों के माध्यम से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है.




