जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाराद्वारी में श्री श्री मानस सत्संग समिति की ओर से 22वां वर्ष सुंदरकांड का पाठ एवं भोग वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के जजमान वीरेंद्र सिंह और आचार्य पंडित परशुराम द्वारा विधि विधान से पूजन किया गया. इस कार्यक्रम में मनोज मिश्रा, सुमित अग्रवाल, संतोष सिंह, योगेंद्र चौधरी, रणधीर मिश्रा, हरिशंकर सिंह, मनीष अग्रवाल, शुभम ने अपना योगदान दिया.(नीचे भी पढ़े)
पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल एवं उनके पूरे टीम भी उपस्थित हुए. इसके मुख्य आयोजकों ने सारे सहयोगियों का हृदय से आभार जताया है.








