जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के पास एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर पिपला पुल के पास एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर हो गये है. उनका इलाच चल रहा है. मरने वाली लड़की का नाम दुंबी चातोंबा है, जिसको डिम्पी चातोंबा के नाम से भी जाना जाता था. वह पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा के जामदा की रहने वाली है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं, दूसरा व्यक्ति जिसकी मौत हुई है, वह जमशेदपुर के गोलमुरी का रहने वाला सुरजीत सिंह है. घायलों में चाईबासा की रहने वाली सुनीता तुबिद और जमशेदपुर के गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी गुरदेव सिंह उर्फ राहुल शामिल है. इन लोगों का इलाज टीएमएच और रिम्स में चल रहा है. बताया जाता है कि यह घटना सुबह करीब चार बजे की है. अनियंत्रित कार अचानक से डिवाइडर पर चढ़ गयी, जिसके बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया. (नीचे भी पढ़ें)
आसपास के लोग जुटे. एनएच पर चलने वाली गाड़ियों से उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां बगल के ही एमजीएम अस्पताल में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल थे, जिनको इलाज के लिए टीएमएच और रिम्स भेजा गया है.








