जादूगोड़ा : भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, मीरा मुंडा को अगुवाई में जादूगोड़ा में तिरंगा यात्रा निकाली गई.यूसिल अस्पताल से जादूगोड़ा मोड चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में लोगों का जनसैलाब उमड़ा.यात्रा में सैकड़ों की संख्या भाजपा नेता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए.भाजपा के हाथों में लहराता राष्ट्रीय ध्वज और उनके चेहरे पर दिखाई दे रहा उत्साह पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग गया.(नीचे भी पढ़े)
यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से जादूगोड़ा की सड़कें गूंज उठीं.तिरंगा यात्रा में भाजपा के नेता ऋषि षाड़ंगी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा नेत्री मीरा मुंडा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष रोहित सिंह परमार, मनोज प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष तनुश्री ,गुरुचरण रजवाड़ समेत पार्टी के अनेक कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए.




