जमशेदपुर : ग्रैजुएट कॉलेज में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का आरंभ वंदेमातरम, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ. कॉलेज की प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी ने ध्वजारोहण किया. उन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य एवं हृदयस्पर्शी देशभक्ति नाटक की प्रस्तुति की गई. मंच संचालन राजकुमारी, प्रिया एवं रश्मि ने किया और सांस्कृतिक कमेटी के सभी सदस्यों की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस समारोह में सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं.




