जमशेदपुर : सामाजिक संस्था यात्रा-एक नये जीवन की शुरुआत की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भिलाई पहाड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे की सलामी ली. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि का संकल्प लिया. झंडोत्तोलन के बाद श्रीमती सिंह ने भिलाईपहाड़ी के बच्चों के बीच मिठाइयां वितरित कीं और उनके साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं. मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे. (नीचे भी पढ़ें)
श्रीमती सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके संघर्ष से हमें आजादी मिली. समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग के बच्चों के साथ खुशियां बांटना ही सच्चे अर्थों में राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि ‘यात्रा-एक नये जीवन की शुरुआत’ संस्था समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच निरंतर सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना के साथ कार्य करती रहेगी. कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का वातावरण बना रहा. उपस्थित सभी लोगों ने “जय हिंद” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ देश के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया.




