जमशेदपुर: मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा द्धारा अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम एवं कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त को 80 वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बाराद्धारी देवनगर स्थित गांधी आश्रम में रहने वाले छोटे बच्चों के बीच आजादी की ख़ुशी में झंडा, नाश्ता, फल, मिठाई, फ्रूटी, चिप्स, बिस्कुट की सेवा का वितरण कर वहां के बच्चों के मासूम से चेहरों पर एक छोटी सी मुस्कान लाने का प्रयास किया गया. (नीचे भी पढ़े)
यह कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष पंकज छावछरिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ. उन्होंने बताया कि भालूबासा शाखा अपने गठन कार्यकाल से ही लगातार यह कार्यक्रम करते आ रही है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव मालीराम अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रामअवतार वेगराजका, सीए पवन अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, रामरतन खण्डेलवाल, नवीन अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, विमल अग्रवाल, मनोज खेमका, उमेश अग्रवाल, रतन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, कमल अग्रवाल, संजय मोदी आदि उपस्थित थे.




