जमशेदपुर: झारखंड क्षत्रिय महिला संघ को इकाई द्वारा आस्था ट्विन सिटी क्लब में सावन मिलन का आयोजन किया गया. इस मौके पर संघ की संरक्षिका देविका सिंह, मंजू रानी एवं अध्यक्ष डॉक्टर कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह और केंद्रीय कमेटी से ललिता सिंह, गिनु सिंह,मीना सिंह, रीता सिंह ,शिवानी सिंह, पुष्पा सिंह अतिथि उपस्थित थीं. कार्यक्रम का संचालन टेल्को इकाई अध्यक्ष मंजू सिंह और रानी सिंह ने किया. टेल्को की सभी क्षेत्रों से क्षत्राणियां ने हिस्सा लिया, इसमें पीले रंग की परिधान में सभी शामिल हुईं. (नीचे भी पढ़े)
मनोरंजन के लिए कई प्रकार के गेम थे सभी ने इसका बहुत आनंद लिया. कजरी तथा सावन में भोले बाबा का भजन भी प्रस्तुत किया गया.आज समाज के ज्वलंत मुद्दाओं पर खुलकर चर्चा की गई. महिलाएं अब घर और बाहर अपनी सूझबूझ और कार्य कुशलता से सभी क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं. महिलाओं के कर्तव्य और अधिकार पर भी चर्चा हुई. 100 से भी अधिक महिलाएं उपस्थिति थी. गेम में भाग लेने वाले प्रतिभागी को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी दिया गया. धन्यवाद ज्ञापन पूनम सिंह ने किया.सभी की सहमति बनी कि इससे भी बड़ा कार्यक्रम तीज पर किया जाए.




