नयी दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी राष्ट्रीय कमेटी का ऐलान कर दिया. 13 उपाध्यक्ष उनकी कमेटी में होंगे. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत, ओडिशा के बैजयंत जय पांडा, आंध्र प्रदेश के डी पुरुदेश्वरी, उत्तर प्रदेश की रेखा वर्मा, गुजरात की वर्षाबेन नरेंद्र भाई दोषी, महाराष्ट्र कीडॉ भारती प्रवीण पवार, पंजाब के मनप्रीत सिंह बादल, मध्य प्रदेश के लाल सिंह आर्या, कर्नाटक के एम नागराज, उत्तर प्रदेश के प्रोफेशर तारीक मंसूर, पश्चिम बंगाल के डॉ मधुचंद्र कर को उपाध्यक्ष बनाया गया है. दिल्ली के बीएल संतोष को राष्ट्रीय संगठन महासचिव मनोनित किया गया है. वहीं, मुंबई के शिव प्रकाश और चंडीगढ़ के सौदान सिंह को संयुक्त राष्ट्रीय संगठन महासचिव मनोनित किया गया है. महाराष्ट्र के बिनोद तावड़े, दिल्ली के सुनील बंसल, त्रिपुरा के बिप्लव कुमार देब, उत्तर प्रदेश से पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी, राजस्थान से डॉ सतीष पुनिया, मध्यप्रदेश से गजेंद्र पटेल, उत्तर प्रदेश से हरीश द्विवेदी, हरियाणा से संजय भाटिया को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
मध्य प्रदेश की कविता पाटीदार, केरलम के के सुरेंद्रन, उत्तर प्रदेश के डॉ भोला सिंह, झारखंड से डॉ प्रदीप वर्मा, गुजरात से जगदीश ईश्वर भाई पटेल, दिल्ली से डॉ संदीप पाठक, नागालैंड से फांगनोन कोन्यक, केरलम से अनिल एंटोनी, तमिलनाडू से डॉ एम वेंकटेशन, पश्चिम बंगाल से मनोज तिग्गा, बिहार से सिद्धार्थ शंभू, दिल्ली से डॉ स्वदेश सिंह, असम से मृगांका देव बर्मन, गुजरात से रोहन गुप्ता, दिल्ली से जयप्रकाश राय को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. महाराष्ट्र के पियुष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है. राजस्थान के राजेश मंगल को संयुक्त राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है. पंजाब से तरुण चुग केंद्रीय ऑफिस के इनचार्ज होंगे जबकि उत्तराखंड के महेंद्र पांडेय को सेंट्रल ऑफिस का सचिव मनोनित किया गया है. डॉ संबित पात्रा को नार्थ इस्ट का संयोजक बनाया गया है. वहीं, दिल्ली के राजीव बब्बर को नार्थ इस्ट का ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है. मध्य प्रदेश के विष्णु दत्ता शर्मा सारे सेल के संयोजक होंगे जबकि बिहार से ऋतुराज सिन्हा और आंध्र प्रदेश से विष्णु वर्धन रेड्डी को संयुक्त संयोजक सारे सेल का बनाया गया है.




