जमशेदपुर : हिन्दू युवा सेना की ओर से लगातार चौथे साल सामूहिक जलाभिषेक यात्रा निकाली गयी. सोनारी राम मंदिर से यह यात्रा दोमुहानी तक गयी और फिर वहां से लोग वापस राममंदिर पहुंचे. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, बच्चों और पुरुष ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस जलाभिषेक यात्रा में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, समाजसेवी सौरव विष्णु, मुकुल मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, मानिक सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अजय रजक, हिन्दू युवा के संस्थापक किशोर ओझा, अध्यक्ष मुरारी लहेरी, कपूर दास, सोम, रवि तिवारी, बुद्धेश्वर मुंड़ा, राजन बाग, विक्की लहेरी, भरत लोधी, गौतम दास ,शिवा, राहुल, महावीर कर्मकार, अरविंद शर्मा, बॉब आकाश, जतिन गोप, पारस, विजय सिंह , राजकुमार सिंह, राजा साकरे, राजा राव, संजय, बृहस्पति, राजू दास, पुरस्कार सेठ, राजीव सिन्हा, विजय शर्मा, देवेन भगत, सुदीप चक्रवर्ती, आरएन चटर्जी, पप्पू शर्मा, कैलाश, बंटी, बुद्धेश्वर कर्मकार, संजय लाल, बालेश्वर शर्मा, राहुल शर्मा,रामना,अमर ओझा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुषमा कर्मकार, लक्ष्मी कर्मकार, संतोषी कर्मकार, रीता गोराई, लता इत्यादि कार्यकर्ता पूरे ने हिस्सा लिया. जोश के साथ बोल बाम के नारो के साथ चले और पूरे सोनारी को शिवमय कर दिया. आकर्षण का केंद्र बड़ा शिवलिंग रहा, जिसके आगे लोगों ने शीष झुकाये. यहां हजारों की संख्या में लोगों ने भोग ग्रहण किया.




