जमशेदपुर : जमशेदपुर के पुराना सोनारी कागल नगर (प्रगति कॉम्प्लेक्स के सामने) में धीवर समाज और बस्तीवासियों के सहयोग से मां मनसा की पूजा पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई. धीवर समाज इस पौराणिक पूजा को अपने पुरखों के ज़माने से श्रद्धापूर्वक आयोजित करता आ रहा है, और यह सुंदर परंपरा आज भी निरंतर जारी है. (नीचे भी पढ़ें)
इस पावन अवसर पर बस्ती की माताओं, बहनों, युवाओं और बड़े-बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूजा-अर्चना की. सभी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां मनसा की पूजा कर अपने परिवार और क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया.




