
जमशेदपुर : कोल्हान के तीनों जिलों के मानकी, मुंडा और डाकुआ समुदाय के लोग राज्य सरकार के ख़िलाफ़ आक्रोशित हैं. जहां इन्होंने स्वशासन व्यवस्था के तहत राज्य सरकार की ओर से तीनों जिलों के मानकी, मुंडाओं, डाकुआ और दिउरी समुदाय को अबतक मानदेय नहीं देने का आरोप लगाया है. जमशेदपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में मानकी, मुंडा, डाकुआ स्वशासन विधि व्यवस्था जिला समिति पूर्वी सिंहभूम के बैनर तले बैठक कर राज्य सरकार से अविलंब तीनों जिलों में विल्किंसन रूल लागू करते हुए निर्धारित मानदेय देने की मांग की है. वहीं इन्होंने बताया कि झारखंड सरकार इन समुदायों को वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर रही है. इधर ने बताया कि कोल्हान के तीनों जिलों को छोड़कर राज्य के सभी जिलो में राज्य सरकार की ओर से ग्राम स्वशासन व्यवस्था के तहत मानकी मुंडाओं और अन्य आदिम जनजातियों को मानदेय दिया जा रहा है, जबकि कोल्हान में इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है. वही इन्होंने साफ कर दिया है कि जल्द ही राज्य सरकार अगर इनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा.



