• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, August 19, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur mla saryu roy fire : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अधिकारियों को दी हिदायत, मानगो नगर निगम के अधिकारी नियमों के अनुसार काम करें, कहा – नाजायज लाभ देने पर नगर आयुक्त और अधिकारी दंडित हो सकते हैं

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त के साथ बुधवार को निगम कार्यालय में बैठक की. उन्होंने गत मंगलवार को हुई मानगो नगर निगम की हंगामेदार बोर्ड बैठक के परिप्रेक्ष्य में अधिकारियों को नियम-कानून के अनुसार काम करने की हिदायत दी. सरयू राय ने कहा कि यथा संशोधित नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत नगर निगम की सारी कार्यकारी शक्तियां नगर आयुक्त के पास हैं. मेयर को कोई कार्यकारी शक्ति नहीं दी गई है. इसलिए निगम में किसी प्रकार की अनियमितता होने पर उसकी जिम्मेदारी नगर आयुक्त की होगी और कार्रवाई भी उन्हीं के विरुद्ध होगी. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नाजायज लाभ लेता है तो उसके लिए नगर आयुक्त और संबंधित अधिकारियों को दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. सरयू राय ने अपर नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त से स्पष्ट कहा कि वे कभी अधिकारियों के काम में अनुचित हस्तक्षेप नहीं करते और न ही किसी अधिकारी पर नियम विरुद्ध काम करने के लिए दबाव डालते हैं. (नीचे भी पढ़े)

यदि कोई अधिकारी किसी के दबाव में काम करता है या किसी को लाभ पहुंचाने अथवा उपकृत करने के लिए नियमों की अनदेखी करता है, तो इसका खामियाजा अधिकारियों को ही भुगतना पड़ेगा. दबाव डालकर लाभ लेने वाला व्यक्ति बाद में किनारे हो जाएगा. सरयू राय ने अधिकारियों को नियम-कानून से संबंधित कागजात दिखाते हुए कहा कि मेयर को कानूनन कोई प्रशासनिक अधिकार नहीं है. मेयर को निगम के किसी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का भी अधिकार नहीं है. कार्रवाई का अधिकार नगर आयुक्त के पास है. उन्होंने नगर निगम के बजट की स्वीकृति से संबंधित प्रावधानों तथा निविदा के नियमों की भी जानकारी दी और अधिकारियों को हिदायत दी कि वे नियम-कानून और विवेक के अनुसार निर्णय लें. ऐसा करने पर वे आरोपों और दंडात्मक कार्रवाई से बच सकते हैं. श्री राय ने कहा कि कानून ने निगम के संचालन की जिम्मेदारी और अधिकार नगर आयुक्तों को दिया है. यदि किसी अधिकारी पर दबाव डालकर कोई दूसरा व्यक्ति इन अधिकारों का इस्तेमाल करता है तो अंततः अधिकारी और अधीनस्थ अधिकारी ही फंसेंगे. सरयू राय ने कहा कि बोर्ड बैठक का एजेंडा नगर आयुक्त स्वयं तय करें. बैठक की अध्यक्षता मेयर करें, लेकिन बैठक का संचालन अपर नगर आयुक्त अथवा उप नगर आयुक्त करें. उन्होंने अधिकारियों से मानगो के विकास की योजना तय करने, विकास कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित कर उसे क्रियान्वित करने तथा उपायुक्त के माध्यम से अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने को कहा. श्री राय ने बताया कि उन्होंने विभागीय मंत्री से फोन पर बात कर नगर निकायों के वार्ड पार्षदों की प्रमंडलवार बैठक बुलाने तथा अपनी उपस्थिति में आवश्यक सलाह और प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का आग्रह किया है. सरयू राय ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि निगम के अधिकारियों के कामकाज में उनका पूरा सहयोग रहेगा, बशर्ते कामकाज नियमों के मुताबिक हो और अधिकारी अपनी शक्तियों को समझते हुए निर्णय लेने में विवेक का इस्तेमाल करें.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur tulsi bhawan sundar kand path : तुलसी जयंती पर तुलसी भवन में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का हुआ आयोजन, नगर के दर्जनों साहित्यकारों ने आयोजन में की शिरकत
खबर

Jamshedpur tulsi bhawan sundar kand path : तुलसी जयंती पर तुलसी भवन में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का हुआ आयोजन, नगर के दर्जनों साहित्यकारों ने आयोजन में की शिरकत

August 19, 2026
Jamshedpur rural incident – बोड़ाम में दुकानदारों को परेशान करने और पैसे मांगने का आरोप, तीन युवकों को लोगों ने पकड़ा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा
खबर

Jamshedpur rural incident – बोड़ाम में दुकानदारों को परेशान करने और पैसे मांगने का आरोप, तीन युवकों को लोगों ने पकड़ा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

August 19, 2026
Tata steel wage revision side effect : टाटा स्टील में फिटमेंट स्लिप मिलने के बाद एनएस ग्रेड के कर्मचारियों में बेचैनी, बंचिंग सिस्टम ने 2500 कर्मचारियों को लाभ मिलने में कराया नुकसान, जानें क्या है मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur flood update : जमशेदपुर में बाढ़ से राहत, खतरे के निशान के पास पहुंची दोनों नदियां

west singhbhum chaibasa dav-सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा में मनाई गई तुलसीदास जयंती

Jamshedpur homage : मजदूर नेता समाजसेवी स्वर्गीय महावीर यादव किये गये याद, सांसद विद्युत महतो, विधायक सरयू राय, पूर्णिमा साहू ने कहा – मजदूर हित एवं सामाजिक कार्य के लिए सदैव याद किये जायेगे

Jharkhand secretariat Hungama : झारखंड के सचिवालय में घुसे जेपीएससी व जेएसएससी सीजीएल चयनित अभ्यर्थी, हंगामा

Jamshedpur visit of kolhan commissioner : जमशेदपुर का दौरा करने पहुंचे कोल्हान के आयुक्त, कई बूथों का किया निरीक्षण, बैठक कर पारदर्शिता लाने पर जोर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur flood update : जमशेदपुर में बाढ़ से राहत, खतरे के निशान के पास पहुंची दोनों नदियां

west singhbhum chaibasa dav-सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा में मनाई गई तुलसीदास जयंती

Jamshedpur homage : मजदूर नेता समाजसेवी स्वर्गीय महावीर यादव किये गये याद, सांसद विद्युत महतो, विधायक सरयू राय, पूर्णिमा साहू ने कहा – मजदूर हित एवं सामाजिक कार्य के लिए सदैव याद किये जायेगे

Jharkhand secretariat Hungama : झारखंड के सचिवालय में घुसे जेपीएससी व जेएसएससी सीजीएल चयनित अभ्यर्थी, हंगामा

Jamshedpur visit of kolhan commissioner : जमशेदपुर का दौरा करने पहुंचे कोल्हान के आयुक्त, कई बूथों का किया निरीक्षण, बैठक कर पारदर्शिता लाने पर जोर

Jharkhand student protest : रांची में छात्रों का चल रहा आंदोलन समाप्त, स्थगित करने की हुई घोषणा, उखड़ा टेंट और तंबू

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News