• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 12, 2026
19 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur visit of kolhan commissioner : जमशेदपुर का दौरा करने पहुंचे कोल्हान के आयुक्त, कई बूथों का किया निरीक्षण, बैठक कर पारदर्शिता लाने पर जोर

August 19, 2026
in खबर
0
Jamshedpur visit of kolhan commissioner : जमशेदपुर का दौरा करने पहुंचे कोल्हान के आयुक्त, कई बूथों का किया निरीक्षण, बैठक कर पारदर्शिता लाने पर जोर
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 के सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम की अध्यक्षता में जमशेदुर के समाहरणालय सभागार (डीसी ऑफिस) में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, डीईओ, ईआरओ, एईआरओ के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन, सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार रुन्थु महतो, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक के दौरान जिले में एसआइआर-2026 के तहत संचालित कार्यों की प्रगति एवं आगामी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई. एसआइआर के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 05 अगस्त को किया जा चुका है तथा दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 05 अगस्त से 15 सितंबर तक निर्धारित है. (नीचे भी पढ़ें)

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर को निर्धारित है. प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम ने निर्देशित किया कि एसआइआर की प्रक्रिया में कोई भी योग्य मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप संपन्न कराने का निर्देश दिया. प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का नियमानुसार सत्यापन एवं निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. साथ ही, पात्र मतदाताओं को आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रिया से अवगत कराने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए. बैठक में एसआइआर के तहत घर-घर भ्रमण, एनुमरेशन फार्म से संबंधित कार्य, एएसडीडी सूची के सत्यापन तथा मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियों के निष्पादन की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई. (नीचे भी पढ़ें)

प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया वर्तमान में निर्धारित अवधि के अनुसार संचालित है. बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी एसआइआर की प्रक्रिया को सफल बनाने हेतु आवश्यक सहयोग एवं समन्वय की अपेक्षा की गई. प्रशासन एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समन्वित प्रयास से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया गया. प्रमंडलीय आयुक्त ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आदर्श आरक्षी मध्य विद्यालय, गोलमुरी एवं इनकैब केरला पब्लिक स्कूल स्थित बूथों का भ्रमण कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत किए जा रहे कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित मतदान केंद्रों के बूथ लेवल पदाधिकारियों द्वारा उनके क्षेत्रों में मतदाता सत्यापन, पात्र नागरिकों के पंजीकरण, मतदाता सूची की शुद्धता तथा घर-घर संपर्क के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की एवं मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी
खबर

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

November 12, 2026
Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन
खबर

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

November 12, 2026
tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

November 11, 2026
Next Post
Jharkhand secretariat Hungama : झारखंड के सचिवालय में घुसे जेपीएससी व जेएसएससी सीजीएल चयनित अभ्यर्थी, हंगामा

Jharkhand secretariat Hungama : झारखंड के सचिवालय में घुसे जेपीएससी व जेएसएससी सीजीएल चयनित अभ्यर्थी, हंगामा

Jamshedpur homage : मजदूर नेता समाजसेवी स्वर्गीय महावीर यादव किये गये याद, सांसद विद्युत महतो, विधायक सरयू राय, पूर्णिमा साहू ने कहा – मजदूर हित एवं सामाजिक कार्य के लिए सदैव याद किये जायेगे

Jamshedpur homage : मजदूर नेता समाजसेवी स्वर्गीय महावीर यादव किये गये याद, सांसद विद्युत महतो, विधायक सरयू राय, पूर्णिमा साहू ने कहा - मजदूर हित एवं सामाजिक कार्य के लिए सदैव याद किये जायेगे

west singhbhum chaibasa dav-सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा में मनाई गई तुलसीदास जयंती

west singhbhum chaibasa dav-सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा में मनाई गई तुलसीदास जयंती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार

Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत रिंग रोड के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने स्कूली...

Horoscope Know Your Day Wednesday 11th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 11 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Wednesday 11th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 11 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

मेष राशिआज कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन के बदौलत काफी लाभ हो सकता है। आपके नाम का परचम...

Jamshedpur mgm patient body found : एमजीएम अस्पताल से लापता हुए मरीज का जवाहरनगर गोकुलनगर के पास मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, नशे का आदी था मृतक, इलाज के दौरान अस्पताल से निकलकर हुआ था लापता

Jamshedpur mgm patient body found : एमजीएम अस्पताल से लापता हुए मरीज का जवाहरनगर गोकुलनगर के पास मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, नशे का आदी था मृतक, इलाज के दौरान अस्पताल से निकलकर हुआ था लापता

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 14 निवासी 55 वर्षीय सुखदेव शर्मा का शव सोमवार की रात एमजीएम थाना...

Jamshedpur rural boy achievement : जादूगोड़ा के 8 वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में संपन्न शतरंज टूर्नामेंट में जीता 19वां स्थान, यूसिल कर्मी के पुत्र की उपलब्धि से तुरामडीह का नाम किया रौशन

Jamshedpur rural boy achievement : जादूगोड़ा के 8 वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में संपन्न शतरंज टूर्नामेंट में जीता 19वां स्थान, यूसिल कर्मी के पुत्र की उपलब्धि से तुरामडीह का नाम किया रौशन

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा निवासी आठ वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में आयोजित तृतीय ओपन इंटरनेशनल स्टैंडर्ड  फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट...

tata steel employees own house : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने आवास को लेकर मैनेजमेंट का दो टूक, सीआरएम के जेडीसी में उठे सवाल का मैनेजमेंट ने दिया साफगोई से जवाब

tata steel employees own house : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने आवास को लेकर मैनेजमेंट का दो टूक, सीआरएम के जेडीसी में उठे सवाल का मैनेजमेंट ने दिया साफगोई से जवाब

by Team Sharp Bharat K
November 10, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) का वार्षिक जेडीसी का आयोजन किया गया. इस जेडीसी में मुख्य...

Jamshedpur child found near tatanagar station : टाटानगर स्टेशन रोड पर मिला मासूम बच्चा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पुलिस को सौंपा, देखें video

Jamshedpur child found near tatanagar station : टाटानगर स्टेशन रोड पर मिला मासूम बच्चा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पुलिस को सौंपा, देखें video

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन रोड के सामने सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक मासूम बच्चा डरी-सहमी अवस्था में मिला. बच्चे...

Jamshedpur team psf foundation day : 11वीं वर्षगांठ पर सेवा कार्यों के जरिए मानव कल्याण को समर्पित रहेगा टीम पीएसएफ, दिवंगत विभूतियों को समर्पित कार्यक्रमों से दी जाएगी श्रद्धांजलि

Jamshedpur team psf foundation day : 11वीं वर्षगांठ पर सेवा कार्यों के जरिए मानव कल्याण को समर्पित रहेगा टीम पीएसएफ, दिवंगत विभूतियों को समर्पित कार्यक्रमों से दी जाएगी श्रद्धांजलि

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को टीम पीएसएफ (प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन) अपनी 11वीं वर्षगांठ मनाने...

Jamshedpur chhath preparations : सी 2 तालाब में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सार्वजनिक छठ पूजा समिति की बैठक, सदस्यों को सौंपी गईं अहम जिम्मेवारियां

Jamshedpur chhath preparations : सी 2 तालाब में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सार्वजनिक छठ पूजा समिति की बैठक, सदस्यों को सौंपी गईं अहम जिम्मेवारियां

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सी2 तालाब सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से बैठक का...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार

Jamshedpur mgm patient body found : एमजीएम अस्पताल से लापता हुए मरीज का जवाहरनगर गोकुलनगर के पास मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, नशे का आदी था मृतक, इलाज के दौरान अस्पताल से निकलकर हुआ था लापता

Jamshedpur rural boy achievement : जादूगोड़ा के 8 वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में संपन्न शतरंज टूर्नामेंट में जीता 19वां स्थान, यूसिल कर्मी के पुत्र की उपलब्धि से तुरामडीह का नाम किया रौशन

tata steel employees own house : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने आवास को लेकर मैनेजमेंट का दो टूक, सीआरएम के जेडीसी में उठे सवाल का मैनेजमेंट ने दिया साफगोई से जवाब

Jamshedpur child found near tatanagar station : टाटानगर स्टेशन रोड पर मिला मासूम बच्चा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पुलिस को सौंपा, देखें video

Jamshedpur team psf foundation day : 11वीं वर्षगांठ पर सेवा कार्यों के जरिए मानव कल्याण को समर्पित रहेगा टीम पीएसएफ, दिवंगत विभूतियों को समर्पित कार्यक्रमों से दी जाएगी श्रद्धांजलि

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News