जमशेदपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है. जमशेदपुर के एंटी करप्सन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रंगेहाथ धर दबोचा. मिली जानकारी के मुताबिक, एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया थख़ कि थाने में दर्ज एक केस में मदद करने के नाम पर उससे 15 हजार रुपये बतौर घूस मांगे जा रहे थे. खुद थाना प्रभारी पैसे की डिमांड कर हे थे. इस शिकायत के बाद एसीबी ने इसका वेरिफिकेशन किया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद गुरुवार की दोपहर करीब 1.30 बजे जैसे ही शिकायतकर्ता ने थाना प्रभारी को 15 हजार रुपये घूस के तौर पर दी, वैसे ही एसीबी टीम ने उनको रंगेहाथ पकड़ लिया. इस मामले के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया और जमशेदपुर लाया गया. पश्चिम सिंहभूम जिले के एसपी अमित रेणु ने कहा है कि एसीबी की कार्रवाई की सूचना मिली है. अब विभागीय तौर पर कार्रवाई की जायेगी.




