जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग की ओर से गुरुवार, 20 अगस्त को कॉमनोवा 2026 का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी सृजनात्मकता, ज्ञान, संप्रेषण क्षमता, रणनीतिक सोच, समस्या समाधान क्षमता तथा प्रबंधकीय कौशल का प्रदर्शन करने के लिए सशक्त मंच प्रदान किया. विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ इला कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स डॉ किश्वर आरा तथा डीन ऑफ कॉमर्स, डॉ दीपा शरण की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ, जिनकी प्रेरणादायी सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया. (नीचे भी पढ़ें)
कॉमनोवा 2026 के अंतर्गत कुल दस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईँ. दो श्रेणियों में विभाजित प्रतियोगिता में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां (को करिकुलर एक्टिविटीज) तथा पाठ्यक्रम आधारित गतिविधियां (करिकुलम एक्टिविटीज. सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के अंतर्गत मेहंदी, क्राफ्ट-ओ-नोवा एवं मीम मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जबकि पाठ्यक्रम आधारित गतिविधियों में द परफेक्ट पिच, जस्ट ए मिनट, बी-क्विज़, बैटल ऑफ माइंड्स, क्राइसिस मैनेजमेंट, बार्टर मार्केट एवं ट्रेजर हंट प्रतियोगिताएं शामिल रहीं. (नीचे भी पढ़ें)
इन विविध प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक समझ को व्यवहारिक एवं रचनात्मक रूप में प्रस्तुत करने के साथ-साथ आत्मविश्वास, टीम भावना, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं प्रबंधकीय दक्षताओं का विकास करने का अवसर प्रदान किया. इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में डॉ मनीषा टाइटस, डॉ नूपुर अन्विता मिंज, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ अनामिका, डॉ कामिनू कुमारी, डॉ ग्लोरिया पुर्ती, डॉ सीएल अग्रवाल, जयंती प्रधान, भावना कुमारी,सुमन कुमारी, सुमन कुमारी, रेखा अग्रवाल, हर्षा लाल एवं श्वेता खंडेलवाल शामिल रहीं, प्रतियोगिताओं के पश्चात उनके विजेताओं के नाम भी घोषित कर दिये गए, जिनमें मेहंदी में निभा भारती प्रथम, कृति कुमारी शर्मा द्वितीय एवं ईशा कुमारी तृतीय स्थान पर रहे. (नीचे भी पढ़ें)
क्राफ्ट-ओ-नोवा में प्रथम: आयुषी कुमारी, द्वितीय शिल्पी डे रहीं, मीम मेकिंग में प्रथम आकृति कुमारी, द्वितीय अरशाना परवीन रहीं. पाठ्यक्रम आधारित गतिविधियों के परफेक्ट पिच में प्रथम तान्या थोर, द्वितीय – खुशी कुमारी एवं तृतीय: तमन्ना शांडिल्य, जस्ट ए मिनट में सुप्रिया कुमारी प्रथम, द्वितीय- तमन्ना शांडिल्य एवं – तृतीय प्रियांशी गोप आइइ बी क्विज में प्रथम – आकांक्षा कुमारी, द्वितीय – सुजाता कुमारी एवं तृतीय निभा, जबकि बैटल ऑफ माइंड्स आईं, जबकि बैटल ऑफ माइंड्स में प्रथम आकांक्षा कुमारी एवं मेडिबोइना स्नेहा ने- द्वितीय: कुमारी आराध्या राय एवं संस्कृति सिंह, जबकि तृतीय: अश्लेषा वडुरिया एवं स्नेहा महतो, 5. क्राइसिस मैनेजमेंट में प्रथम मेडिबोइना स्नेहा, द्वितीय प्रियांशी गोप एवं तृतीय तृतीय – कुमारी समीक्षा साहनी आईं. इसी तरह बार्टर मार्केट प्रतियोगिता में प्रथम साजिया बानो, द्वितीय कुमारी आराध्या राय एवं तृतीय अंजलि सिंह रहीं. ट्रेजर हंट प्रतियोगिता में प्रथम मानसी सिंह एवं द्वितीय सृष्टि गिरि घोषित हुईं.




